शैक्षिक योग्यताः
पीएच.डीः विषय दृषि्ट बाधितो की शिक्षा का व्यावसायिकरणः प्रौद्योगिकी की भूमिका “
एम.टेकः डिजाइन इंजीनियरिग
बी.ईः यांत्रिकी इंजीनियरिग
पी.जी. डिप्लोमाः विपणन एवं विक्रय प्रबंधन
डिप्लोमाः बिजनेस प्रबंधन
सर्टिफिकेटः निर्यात विपणन
व्यावसायिक कौशलों का सारांश
विशिष्टताकाक्षेत्र
निःशक्तता और विशेष शिक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास
वर्तमान कार्य के क्षेत्र में प्रत्यय-पत्र
अनुभव के जरिए शैक्षिक कार्यक्रमों के नीति निर्माण और कार्यान्वयन में अत्यधिक क्षमता प्राप्त की है ।
व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमः
- अप्रैल, 1976 में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर, उत्तर प्रदेश में जैव-इंजीनियरी संबंधी पुनश्चर्या पाठ्यक्रम;
- 1981 में एलिम्को में अपर एक्स्ट्रीमिटी प्रोस्थेसिस संबंधी पाठ्यक्रम
- राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान (निरतार), कटक से अल्पकालिक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम ।
व्यावसायिक पाठ्यक्रमः
कुल अवधिः
विकलांगता और पुनर्वास के क्षेत्र में 28 वर्ष से अधिक तक सदस्य सचिव(कार्यपालक प्रमुख), भारतीय पुनर्वास परिषद (आर सी आई) जो जून, 1991 से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन एक सांविधिक निकाय है ।
अनुसंधान/अध्ययन
- ीएच.डीअनुसंधान“दृष्टिबाधितोंकीशिक्षाकाव्यावसायिकरण।
- प्रधान अन्वेषक - “ दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए व्यावसायिक अनुदेशक हेतु पाठ्यक्रम विकास का अध्ययन ।
- प्रस्तावित अध्ययन के लिए प्रधान अन्वेषकः
विकलांगव्यक्तियोंकेएसएचजीकीसफलकार्यनीतिकानिर्धारणकरना।
- सदस्य, परियोजना सलाहकार समिति, सहायक उपकरणों पर वेबसाइट का विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नई दिल्ली ।
प्रकाशन
- भारत में विकलांगता की स्थिति - 2000 “, जो विकलांगता के प्रमुख क्षेत्रों के विभिन्न मुद्दों के संबंध में देश में प्रकाशित प्रथम प्राधिकृत संकलित पुस्तक है, में प्रस्तावना से संबंधित एक अध्याय का योगदान किया ।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा इंडियन सी बी आर फोरम, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित “ चिकित्सा पुनर्वास के समुदाय स्तर के कार्यकर्त्ताओं के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मैन्युअल “ में लेखन कार्य ।
- क्वांटम लीप - यह ब्रिज पाठ्यक्रम कार्यक्रम आयोजित करने में अनुभवों के आदान-प्रदान का एक प्रयास है जो पुनर्वास के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रमों में आयोजकों और नीति निर्माण करने वालों के लिए उपयोगी होगा ।
- भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा प्रकाशित “ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों के लिए मैन्युअल “ के चलन सयंबंधी विकलांगता के भाग में सह - अंशदाता ।
- भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा प्रकाशित “ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों के पुनश्चर्या कार्यक्रम के “ प्रभाव अध्ययन- 2001 “ का सह-लेखक ।
- भारतीय पुनर्वास परिषद के न्यूजलेटर “ आर सी आई न्यूज “ में सदस्य, सम्पादक मण्डल ।
- नई दिल्ली से प्रकाशित दिनांक 16 मई, 2001 के हिन्दुस्तान टाइम्स में “ स्वास्थ्य देखभाल “ शीर्षक के अंतर्गत विकलांग व्यक्तियों को पुनर्वासित करने के संबंध में एक लेख का अंशदान किया ।
- ठाकुर हरि प्रसाद मानसिक विकलांग संस्थान, हैदराबाद से प्रकाशित संकल्प, खण्ड-11,नम्बर 1 में “ विकलांग व्यक्तियों को पुनर्वासित करने में भारतीय पुनर्वास परिषद की भूमिका “ पर एक लेख का अंशदान ।
- नई दिल्ली में शारीरिक और मानसिक रुप से विकलांग व्यक्तियों के मनोवैज्ञानिक - सामाजिक पुनर्वास के संबंध में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए पुनश्चर्या कार्यक्रम के दौरान एक लेख प्रस्तुत किया ।
- जवाहरलाल नहेरु विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में विकलांग व्यक्तियों के पुनर्वास में शिक्षा की भूमिका पर एक संगोष्ठी संबंधी लेख प्रस्तुत किया ।
- पटना मेडिकल कालेज, पटना में पुनर्वास के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास के संबंध में एक लेख प्रस्तुत किया ।
- राष्ट्रीय मानसिक विकलांग संस्थान, सिकन्दराबाद में आयोजित विशेष जरुरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा के उचित आदर्शों पर कार्यशाला में भाषण दिया।
- भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा प्रकाशित “ आजीविका अवसर “ के सह-लेखक ।
विदेशी दौरे
- भारत के प्रसिद्ध पुनर्वास विशेषज्ञ, डॉ0 बाबू शंकरन के नेतृत्व में उजबेकिस्तान में कृत्रिम अंगों की स्थापना करने संबंधी शिष्ट-मंडल के सदस्य के रुप में अक्तूबर, 1996 में उजबेकिस्तान गए ।
- लीयूवेनहोर्स्ट कांग्रेस केन्द्र, नूर्द विजकेरहाउट में “ नई सोचः एक सम्मिलित समुदाय की दिशा में बढ.ते कदम “ के संबंध में 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2002 को आयोजित 11वीं आई सी ई वी आई, एशिया क्षेत्र विश्व सम्मेलन में भाग लिया । “ सीमित आर्थिक संसाधनों वाले देशों के लिए शैक्षिक कार्यनीतियां विकसित करने “ के संबंध में एक दृष्टिकोण संबंधी लेख प्रस्तुत किया ।
- 21 से 23 अक्तूबर, 2002 को “ विकलांगता अधिकारों के लिए भागीदारी “ विषय पर जापान में ओसाका फोरम द्वारा आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया ।
व्यावसायिक सदस्यता
- आर्थिक और प्रोस्थेटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य ।
- भारतीय पुनर्वास परिषद में पुनर्वास व्यावसायिक के रुप में पंजीकृत ।
- पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत अनेक स्वैच्छिक संगठनों के मानद परामर्शदाता ।
- सदस्य, शैक्षिण परिषद, राष्ट्रीय अस्थि विकलांग संस्थान, कोलकाता ।
अन्य सूचना
- सदस्य, समान अवसर सुनिश्चित करने संबंधी सलाहकार समिति, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
- केन्द्र सरकार से सहायता अनुदान प्राप्त कर रही संस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए सदस्य, तत्कालीन कल्याण मंत्रालय की सतकर्ता समिति ।
- विकलांगता के क्षेत्र में कार्यरत सर्वोत्तम नियोक्ताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार के चयन के लिए सदस्य, चयन समिति ।
- सदस्य, हॉस्पिटल प्लानिग सैशनल कमेटी (एम एच डी-18), भारतीय मानक ब्यूरो - 1988 से 1991 तक ।
- सदस्य, शैक्षिक परिषद, मगध विश्वविद्यालय, बिहार ।
- सदस्य, मूल्यांकन, , मानीटरिग एवं प्रलेखन समिति, राष्ट्रीय न्यास, नई दिल्ली ।
- सदस्य, लोकोमोटर विकलांगता संबंधी पैनल, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय, नई दिल्ली ।